HomeBreaking NewsVideo : कोचिंग में पढ़ रहे महज 18 साल के छात्र को...

Video : कोचिंग में पढ़ रहे महज 18 साल के छात्र को आया हार्ट अटैक, मौत

ADVERTISEMENTS

📌 CCTV में कैद हुई पूरी घटना, वीडियो वायरल

CNE DESK/एक समय था जब यह माना जाता है कि ह्रदय संबंधी रोग या हार्ट अटैक की घटना 50 की आयु के बाद ही होती है। हालांकि बीते कुछ समय से देश के विभिन्न हिस्सों से युवाओं की दिल का दौरा पड़ने से ​मौत की खबरें आम हो चुकी है। इंदौर में भी एक चौंकाने वाली घटना में पीएससी की कोचिंग कर रहे छात्र की अचानक ​हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्र की आयु महज 18 साल थी।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार गत बुधवार की यह घटना है। इस बीच एक कोचिंग सेंटर का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जहां साफ दिख रहा है कि खचाखच भरे कोचिंग हॉल में पढ़ाई कर रहा छात्रा अचानक बेसुध हो गया। जिस वक्त छात्र को हार्ट अटैक आया, तब कक्ष में लगभग 50 छात्र—छात्राएं थे।

Watch Viral Video –

बीए फाइनल ईयर का था छात्र

भंवरकुआ पुलिस ने बताा कि सर्वानंद नगर में किराए से रहने वाले राजा लोधी (18 साल) पुत्र माधव लोधी की मौत हुई है। दोस्तों के अनुसार छात्र के अचानक सीने में दर्द उठा था। जिसके बाद वह बेहोश हो गया था। मृतक के परिजनों का कहना है कि राजा पीएससी की तैयारी कर रहा था। उसकी सागर से बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई भी चल रही थी। छात्र को तत्काल 07 मिनट के भीतर अस्पताल पहुंचा दिया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में रखा। फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक के परिवार में एक बड़ा भाई तथा माता—पिता है। उसका बड़ा भाई मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है और पिता पीएचई डिपार्टमेंट में हैं। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

हार्ट अटैक

Heart Attack : ठंड के सीजन में हार्ट अटैक के खतरे, बरतें यह सावधानियां

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments