HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सिमखेत गांव की महिलाओं का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

बागेश्वर: सिमखेत गांव की महिलाओं का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

खनन मलबे से पेयजल संकट और रास्ता ध्वस्त

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिले के सिमखेत गांव की महिलाओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर पानी और रास्ते की समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि खड़िया खनन का मलबा उनके प्राकृतिक जलस्रोत और रास्तों पर गिर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि खनन से निकला मलबा वर्षा के कारण पानी की टंकी और स्रोतों में भर गया है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। महिलाएं व बुजुर्ग गधेरे का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे पेट संबंधी बीमारियां फैल रही हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इसके अलावा, खनन मलबे से घिंघारतोला बाजार को जोड़ने वाला गांव का एकमात्र रास्ता भी ध्वस्त हो गया है। ऐसे में वृद्धों, महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रदर्शन में शांति देवी, दीपा तिवारी, उमा तिवारी, ऊषा तिवारी, राधा तिवारी, चंपा तिवारी, सोनी तिवारी, दीपा देवी, हंसी देवी और लीलावती सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments