HomeBreaking Newsदिल्ली : बेटे ने पिता की गला रेत कर हत्या की, गिरफ्तार

दिल्ली : बेटे ने पिता की गला रेत कर हत्या की, गिरफ्तार

नई दिल्ली। आउटर दिल्ली के रनहोला इलाके में एक कलयुगी बेटे ने घरेलू झगड़े के चलते अपने पिता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बेटा मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लगभग 12 घंटों के अंदर ही हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। अब पुलिस इस हत्या के पीछे कारणों की गहराई से जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd

बहारी दिल्ली के रनहोला के शिव विहार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कलयुगी बेटे ने घर के मामूली झगड़े के चलते अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रमेश चंद्र चौहान था। आरोपी का नाम उमेश चौहान उर्फ अंकित है। जो इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments