HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज़ : प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द को तत्काल...

सितारगंज न्यूज़ : प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द को तत्काल हटाए – एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू रतनफार्म संस्था प्रभारी विश्वजीत मिस्त्री के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से सितारगंज सहित सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में बंगाली समुदाय के परिवारों को तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों में से पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द को तत्काल हटाने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने सितारगंज उपजिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के द्वारा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था शक्तिफार्म कोषाध्यक्ष शंकर चौधरी सदस्य निरंजन मिस्त्री ने संयुक्त रूप से कहा की उत्तराखंड में बंगाली समुदाय के परिवारों को तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों में पूर्वी पाकिस्तान एवं पूर्वी बांग्लादेशी शब्द का कई वर्षों से प्रयोग किया जा रहा है। जबकि बंगाली समुदाय के लोगों ने स्वतंत्र भारत देश में जन्म लेकर भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ भारतीय संविधान में पूर्ण आस्था निष्ठा रखते हुए भारतीय संविधान का सम्पूर्ण पालन कर समाजहित व भारतहित में लगातार कार्य कर रहे हैं

तो फिर बंगाली समुदाय के लोग पूर्वी पाकिस्तानी एवं पूर्वी बांग्लादेशी कैसे हो गए इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कई वर्षों से बंगाली समुदाय को तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों में से पूर्वी पाकिस्तानी पूर्वी बांग्लादेशी शब्द हटाने के लिए उत्तराखंड सरकार से लगातार अनेक प्रकार से मांग करती आ रही है लेकिन उत्तराखंड सरकार इस गंभीर विषय में अपनी गंभीरता नहीं दिखा रही है।

जबकि यह किसी भी प्रदेश सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है की वह अपने प्रदेश के नागरिकों को स्वतंत्रता से जीने का अधिकार दे लेकिन उत्तराखंड सरकार के द्वारा भारतीय बंगाली समुदाय के लोगों के आवश्यक प्रमाण पत्रों में पूर्वी पाकिस्तानी पूर्वी बांग्लादेशी शब्द का प्रयोग कर सभी बंगाली समुदाय के लोगों को अपने आप पर कलंकित महसूस करा रही हैं।

इस दौरान उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, शक्तिफार्म संस्था संरक्षक श्यामल सरकार, कोषाध्यक्ष शंकर चौधरी, रतनफार्म प्रभारी विश्वजीत मिस्त्री, निरंजन मिस्त्री, प्रदीप मंडल, दिनेश बाछाड व विशाल मंडल लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments