ADVERTISEMENTS
नई दिल्ली| देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कदम उठा रही सरकार ने रक्षा मंत्रालय के बजट में करीब 69 लाख करोड़ रूपये की बढ़ोतरी करते हुए करीब 5.94 लाख करोड़ रूपये का आवंटन किया है जबकि पिछले वर्ष यह राशि 5.25 लाख करोड़ रूपये थी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए कहा कि देश के लिए 45 लाख करोड़ से अधिक के कुल बजट में से रक्षा मंत्रालय के लिए 593537.64 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है। इसमें से पू्ंजीगत व्यय 162600 लाख करोड़ रूपये तथा राजस्व व्यय 270120 लाख करोड़ रूपये है जबकि पेंशन के लिए 138205 करोड़ रूपये की राशि रखी गयी है।
वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में पूंजीगत व्यय के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये का आवंटन किया गया था जबकि पेंशन निधि में 119 करोड़ रूपये की राशि रखी गयी थी।
ADVERTISEMENTS

