पहाड़ की बेटी दीक्षा मेहता (Deeksha Mehta) बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

सीएनई रिपोर्ट, अल्मोड़ा/हल्द्वानी Diksha Mehta became a lieutenant in the Indian Army : उत्तराखंड की होनहार छात्रा दीक्षा मेहता (Deeksha Mehta) भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट…

दीक्षा मेहता (Diksha Mehta) बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

सीएनई रिपोर्ट, अल्मोड़ा/हल्द्वानी

Diksha Mehta became a lieutenant in the Indian Army : उत्तराखंड की होनहार छात्रा दीक्षा मेहता (Deeksha Mehta) भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि की बदौलत अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद का नाम रोशन किया है। वह AFMC Pune से आज पास आउट हुई है। दीक्षा की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता व सभी परिजन गदगद हैं। तमाम लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एएफएमसी पुणे (Armed Forces Medical College Pune) से लेफ्टिनेंट (Lieutenant) पद पर दीक्षा मेहता (Deeksha Mehta) आज बुधवार 01 मार्च, 2023 को पास आउट हुई है। इनके माता-पिता का मूल निवास अल्मोड़ा जनपद का महत गांव है।

दीक्षा मेहता (Diksha Mehta) बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

वर्तमान में दिक्षा मेहता का परिवार हल्द्वानी के भगवानपुर तल्ला में निवास करता है। उनकी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल व केंद्रीय विद्यालय में हुई है। दीक्षा मेहता ने हाईस्कूल 2016 में केंद्रीय विद्यालय जम्मू कश्मीर से किया था, जबकि इंटरमीडिएट वर्ष 2018 में हल्द्वानी के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल (Gurukul International Haldwani) से किया है। वह शुरूआत से ही पढ़ाई में काफी होनहार रही हैं। अपने स्कूल व कक्षा में हमेशा अव्वल आती रही हैं।

इनका प्रवेश एएफएमसी (AFMC) में 12वीं का परीक्षा परिणाम आने से पहले ही हो गया था। इनके पिता प्रीतम सिंह मेहता सेना से ही सेवानिवृत्त हुए हैं। माता कमला मेहता एक कुशल ग्रहणी हैं। इनका नैनिहाल अल्मोड़ा जनपद के गांव टाटिक में है। दीक्षा के पिता ने बताया कि उनकी बिटिया अपने भाई-बहनों में बीच की है। दीक्षा की बड़ी बहन नेहा मेहता व भाई हर्ष मेहता वर्तमान में हल्द्वानी में पढ़ाई कर रहे हैं।

बधाई देवांश सुयाल महज 15 साल की उम्र में बड़ी उपलब्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *