बधाई, देवांश सुयाल : महज 15 साल की उम्र, देश भर में हासिल की छठी रैंक

➡️ भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मिली स्कालरशिप ➡️ 09 साल की आयु से रहा जिम्नास्ट का क्रेज सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल नैनीताल निवासी देवांश…

Devansh Suyal

➡️ भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मिली स्कालरशिप

➡️ 09 साल की आयु से रहा जिम्नास्ट का क्रेज

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

नैनीताल निवासी देवांश सुयाल ने एथलेटिक्स में जनपद और उत्तराखंड प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है। उन्होंने जिमनास्ट प्रतियोगिता की सब जूनियर कैटेगरी में देश भर में छठी रैंक हासिल की है। 15 वर्षीय देवांश नैनीताल के तल्लीताल निवासी हैं।

ज्ञात रहे कि देवांश सुयाल ने यूपी की तरफ से खेलते हुए अब तक चार सिल्वर मेडल (silver medal) जीते हैं। वह अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ के लिये चयनित हुए हैं। उनका सलेक्शन केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय की महत्वपूर्ण योजना ‘खेलो इंडिया योजना’ के तहत भी हुआ है।

सरकार की तरफ से देवांश को स्कालरशिप भी मिलेगी। देवांश सुयाल के पिता राकेश सुयाल एक अधिवक्ता हैं, जबकि माता गृहणी हैं। उनके पिता ने बताया कि देवांश 09 साल की उम्र से जिम्नास्ट कर रहा है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल नगर के सैंट जोसफ स्कूल (St. Joseph’s School) से हुई है। जिसके बाद आगे उनका चयन प्रयागराज स्थित खेल गांव के स्कूल में हुआ। प्रयागराज के स्कूल में वर्तमान में वह हाईस्कूल के छात्र हैं।

इधर देवांश कहा है कि जिम्नास्ट का क्रेज उन्हें बचनपन से ही रहा है। इरध देवांश की इस उपलब्धि पर जिला बार के अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रुवाली, उपाध्यक्ष संजय सुयाल, तरुण चंद्रा, मनीष कांडपाल, उमेश कांडपाल, शिवांशु जोशी, गंगा सिंह बोरा, राजेश त्रिपाठी, किरन आर्या, मनीष मोहन जोशी, अरुण बिष्ट, राजेन्द्र कुमार पाठक, पंकज बिष्ट, भरत भट्ट, ओमकार गोस्वामी, राजेश त्रिपाठी, राजेश चंदोला सहित तमाम अधिवक्ताओ ने प्रसन्नता जाहिर करते हु देवांश के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *