HomeBreaking NewsAlmora-Haldwani NH : ध्वस्त हुआ विशाल बोल्डर, पर खतरा बरकरार !

Almora-Haldwani NH : ध्वस्त हुआ विशाल बोल्डर, पर खतरा बरकरार !

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में काकड़ीघाट से क्वारब के बीच खतरे का सबब बना विशालकाय बोल्डर गिरा कर ध्वस्त कर दिया गया है। इसके बाद भी खतरा अभी टला नहीं है, क्योंकि एक अन्य चट्टान खतरे के रूप में चिन्हित हुई, जिसे भी जन सुरक्षा के लिहाज से गिराये जाने की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल एनएच पर जाम के हालात बने हुए हैं और मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर काकड़ीघाट से क्वारब तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है, लेकिन इस दौरान एक विशालकाय बोल्डर पहाड़ी पर दिखाई देने के बाद निर्माण कार्य से जुड़े लोग सकते में आ गये। यह बोल्डर कभी भी गिर सकता था और यदि ऐसा होता तो बड़ी जन हानी हो सकती थी। जिसके बाद प्रशासन व संबंधित विभाग हरकत में आया और तय हुआ कि इस बोल्डर को गिरा कर ध्वस्त कर दिया जायेगा। जिसके बाद लगातर बड़ी मशीनों को लगा बोल्डर ध्वस्तीकरण का काम हुआ और आज इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए दोपहर करीब 3.30 बजे बोल्डर गिरा दिया गया। इस दौरान कई किमी तक लंबा जाम भी लग गया, जिसे खुलने में कई घंटे बीत गये।

कार्य के दौरान कंपनी के पीएम अरविंद गुप्ता सहित तमाम कार्मिक मौजूद रहे। कंपनी के अनुसार फिलहाल तो खतरा टल गया है, लेकिन जब यह बोल्डर गिराया गया तो इसके ही नजदीक खतरे की जद में आया एक अन्य बोल्डर भी दृष्टवय हो रहा है। यह भी जन सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। जिसे गिराने का भी कार्य जल्द शुरू किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments