हल्द्वानी। काठगोदाम से नैनीताल को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 87 पर 114 माइल स्टोन पर बलियाखान के पास भूस्खलन से रोड बंद हो गई है। लोनिवि की जेसीवी इस स्थान पर सड़क पर आया मलबा हटाने के काम में जुटी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ देर में मार्ग आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। उधर नौना— ब्यासी— सिल्टोना —बुधलाकोट मार्ग 13 किमी माइल स्टोन के पास रोड अभी भी बड़े वाहनों के लिए अवरूद्ध है। इसके अलावा नैनीताल सर्किल के तहत आने वाले सभी मार्ग खुले हुए हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




