HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : कपकोट में बादल फटने से तबाही: दो की मौत, तीन...

बागेश्वर : कपकोट में बादल फटने से तबाही: दो की मौत, तीन लापता

घरों में मलबा घुसा, कई घर क्षतिग्रस्त

सीएनई रिपोर्ट, बागेश्वर। तहसील कपकोट के अंतर्गत नानकन्याली कोट के समीप ग्राम पौंसारी के खाईजर तोक में गुरुवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। आपदा में कई घर मलबे से भर गए, जबकि दो परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस हादसे में अब तक दो शव बरामद किए गए हैं और तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, सीडीओ आर.सी. तिवारी और रेडक्रॉस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों की मदद में जुटे।

प्रभावित परिवार

पहला परिवार: रमेश चंद्र जोशी (लापता), उनकी पत्नी बसंती देवी (शव बरामद), बेटा गिरीश (लापता), छोटा बेटा पवन (सुरक्षित)।

दूसरा परिवार: पूरन जोशी (लापता), उनकी मां बचुली देवी (शव बरामद)।

भारी नुकसान

आपदा में इंसानों के साथ-साथ पशुधन और खेतों को भी नुकसान हुआ है। गाँव की सड़कें, छोटी पुलिया और रास्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार राहत और खोजबीन के कार्य में लगी हुई हैं। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments