HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: एक लाख की चरस के साथ दबोचे दो युवक, रात कर...

अल्मोड़ा: एक लाख की चरस के साथ दबोचे दो युवक, रात कर रहे थे तस्करी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सोमेश्वर कोतवाली अंतर्गत करीब एक लाख रुपये कीमत की आधा किलो चरस बरामद की गई है। इसके साथ ही दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी ताकुला की पुलिस टीम ने बीती गुरुवार रात करीब 10 बजे चौकी क्षेत्र चेकिंग की। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान गणनाथ तिराहे से पिट्टू बैगधारी दो युवकों की तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से कुल 525 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। दोनों युवकों मो. शाहवाज पुत्र सईद अहमद, निवासी गुलरिया, जिला पीलीभीत हाल निवासी कंजाबाग थाना खटीमा, जिला-उधमसिंहनगर तथा राकेश सनवाल पुत्र सुरेश चन्द्र सनवाल निवासी ग्राम हल्दूचौड़, जिला-नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ कोतवाली सोमेश्वर में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह तथा होमगार्ड देवेश सिंह व वीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments