सितारगंज ब्रेकिंग : हत्या में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की मौत

नारायण सिंह रावतसितारगंज। सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की शनिवार की सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जेल प्रशासन…

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की शनिवार की सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जेल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्राम रतपुर आत्मा राम के फार्म ऊधमसिंह नगर निवासी 70 वर्षीय शांति प्रसाद पुत्र हंसराज संपूर्णानंद केंद्रीय कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वह 20 साल की सजा पूरी कर चुका था। शनिवार की सुबह कैदी भोजन कर रहे थे। इसी दौरान शांति प्रसाद की तबीयत खराब हो गई। जेल अधीक्षक ददी राम मौर्य ने बताया कि कैदी की हृदय गति रुकने से मौत हुए है। प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *