सादगी से मनाई गई प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि

📌 राम सिंह धौनी ट्रस्ट का कार्यक्रम सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। महान देश भक्त और देश को सर्वप्रथम जै हिंद का नारा देने वाले स्वतंत्रता संग्राम…

सिकुड़ा बैंड में सादगी से मनाई गई प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि

📌 राम सिंह धौनी ट्रस्ट का कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। महान देश भक्त और देश को सर्वप्रथम जै हिंद का नारा देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि यहां सिकुड़ा बैंड में सादगी के साथ मनाई गई।

Death anniversary of famous freedom fighter Ram Singh Dhoni
Death anniversary of famous freedom fighter Ram Singh Dhoni

उल्लेखनीय है कि राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष पुण्यतिथि व जयंती कार्यक्रम यहां सिकुड़ा बैंड स्थित स्व. राम सिंह धौनी की आदमकद प्रतिमा के समक्ष समारोहपूर्वक मनाया जाता है।

आज रविवार को दीपावली का पर्व होने की वजह से पुण्यतिथि कार्यक्रम काफी सादगी के साथ मनाया गया। प्रात: धौनी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करने के बाद पुष्प अर्पित किए गए। सभी ने स्व. राम सिंह धौनी के सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राम सिंह धौनी ट्रस्ट के सचिव भूपेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी भगवती परिहार, हरिता नेगी, बसंत बल्लभ तिवारी, पत्रकार दीपक मनराल, कार्तिक नेगी, हयात सिंह गैड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *