भीमताल झील में मिला हल्द्वानी से गायब हुए अल्मोड़ा के युवक का शव

नैनीताल/भीमताल। नैनीताल और भीमताल की झीलों में सोमवार को मिले 02 युवकों के शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने दोनों के शवों…

नैनीताल जनपद के युवक की मौत

नैनीताल/भीमताल। नैनीताल और भीमताल की झीलों में सोमवार को मिले 02 युवकों के शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

ज्ञातव्य हो कि गत दिवस नैनीताल व भीमताल की झीलों में दो अलग-अलग शव मिले थे। नैनीताल झील में मिले शव की पहचान गत दिवस ही नैनीताल कैंट निवासी विकास कुमार 25 साल पुत्र सुरेश के रूप में हो गई थी। वहीं, भीमताल में मिले शव की शिनाख्त आज मंगलवार को उमेश जोशी 38 साल पुत्र कृष्णानंदन जोशी के रूप में हुई। वह लालडांट हल्द्वानी में रह रहा था। जबकि मृतक अल्मोड़ा जनपद के दाडिम गांव का मूल निवासी बताया जा रहा है।

याद दिला दें कि नैनीताल में सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे माल रोड पर चन्नी राजा होटल के निकट नाव वालों ने झील में एक शव देखा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद नाव की मदद से शव को झील के किनारे तक लाया गया। गत दिवस ही शव की पहचान नैनीताल कैंट क्षेत्र निवासी विकास कुमार (25 साल) पुत्र सुरेश के रूप में कर ली गई थी। विकास तल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में कार्य करता था।

उधर, भीमताल झील में भी एक युवक का शव गत दिवस मिला था। जिसके बाद काफी हड़कंप मच गया था। सोमवार सुबह राहगीरों को झील में शव उतराता हुआ दिखा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष विमल मिश्र ने बताया कि शव की शिनाख्त आज मंगलवार को उमेश जोशी पुत्र कृष्णानंद जोशी हाल निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला था। सूचना पर पहुंचे परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

अद्भुत – पूरी हुई तलाश, कैमरे में कैद हुए हिम तेंदुवे और लाल लोमड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *