HomeUttarakhandNainitalलालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पड़ा मिला शव, जांच में जुटी...

लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

लालकुआं | यहां लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच संदिग्ध अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला, जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। मृतक की शिनाख्त बदायूं निवासी सद्दीक खाँ के रूप में हुई है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

मामले कि जानकारी देते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी कीर्ति राय ने बताया कि रेलवे स्टेशन लालकुआं के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के मध्य एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर लालकुआं के माध्यम से जीआरपी चौकी को प्राप्त हुई, जिस पर चौकी से अपर उप निरीक्षक चंद्रशेखर उपाध्याय ने टीम के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

मौके पर मौजूद रेलवे हॉस्पिटल लालकुआं के डॉक्टर डॉ सीएस पांगती ने उक्त व्यक्ति को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया किया। मौके पर जीआरपी पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। मृतक की शिनाख्त 34 वर्षीय सद्दीक खाँ पुत्र साबिर अली खाँ निवासी बेहटा डम्बरनगर बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments