HomeAccidentUttarakhand : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर लौट रहे एक ही...

Uttarakhand : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Uttarakhand News | कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर हरिद्वार से घर लौट रहे गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की कार बहरामपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा श्रद्धालुओं की कार के नाले की पुलिया से टकराने पर हुआ जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाप बेटे समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिनाख्त कराते हुए श्रद्धालुओं के स्वजनों को सूचना दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सोमवार की सुबह गाजियाबाद का एक श्रद्धालु परिवार स्नान के बाद कार संख्या UP14EB0520 से अपने घर लौट रहा था। बहरामपुर क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने शान्तरशाह में उनकी कार नाले की पुलिया की दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चारों लोग घायल हो गए। शान्तरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे का उपचार चल रहा है।

चारों एक ही परिवार के थे सदस्य

बहरामपुर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतकों की पहचान मिथिलेश झा और उनके बेटे राजन झा व आशीष झा निवासी गाना संदीप एनक्लेव अकबरपुर बहरामपुर गाजियाबाद के रूप में हुई है। घायल का नाम भी मिथिलेश कुमार है। चारों एक ही परिवार के सदस्य हैं। स्वजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments