HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : व्यापार मंडल संरक्षक दीप सिंह डांगी के पिता जेएस डांगी...

अल्मोड़ा : व्यापार मंडल संरक्षक दीप सिंह डांगी के पिता जेएस डांगी का निधन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

प्रतिष्ठित व्यापारी और व्यापार मंडल अल्मोड़ा के संरक्षक दीप सिंह डांगी के पिता जेएस डांगी का आज प्रातः 9 बजे रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में 89 वर्ष की उम्र निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

स्व. डांगी भारतीय जीवन बीमा निगम में डेवलपमेंट अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वह अपने पीछे तीन पुत्रों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर यहां शोक की लहर है। पार्थिव देह की अंत्येष्टि आज रविवार को चित्रशिला घाट, रानीबाग, हल्द्वानी में दोपहर 1:45 बजे की जायेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बतो हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज लाल साह, दिनेश गोयल, मनोज अरोड़ा, भैरव गोस्वामी, सुशील साह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह, ललित कार्की, दीपक वर्मा, दीप जोशी, मोहन कनवाल, दीपक साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येक पांडे, मयंक बिष्ट, अनीता रावत, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कार्तिक साह, मनीष जोशी, दर्शन रावत, अजीत कार्की, अभय साह, भुवन वर्मा, अनिल वर्मा, शहजाद कश्मीरी के अलावा समस्त व्यापार मंडल पदाधिकारी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments