HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पल्टन बाजार में खुला डांस इंस्टीट्यूट, विधायक तिवारी ने किया...

अल्मोड़ा : पल्टन बाजार में खुला डांस इंस्टीट्यूट, विधायक तिवारी ने किया उद्घाटन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

बच्चों को डांस का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से यहां यहां स्थानीय रत्नेश्वर मंदिर पल्टन बाजार थापा निवास में रिद्म डान्स एवम् म्यूजिक इंस्टीट्यूट खुल गया है। इसका उद्घाटन आज विधायक मनोज तिवारी जी ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

इस मौके पर जंगबहागुर थापा ने शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने कहा कि आज कल पढ़ाई के अलावा भी बच्चों के लिये नये-नये अवसर खुल रहे हैं। डांस इन्टिट्यूड की संचालिका ज्योति थापा एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिसने भातखंडे संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा से कथक में विशारद तथा दिल्ली से मास्टर डिग्री कथक में किया।

उल्लेखनीय है कि ज्योति अल्मोड़ा, लखनऊ व दिल्ली में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं मे भागीदारी कर पुरस्कृत हो चुकी हैं। वर्तमान में ज्योति ऑनलाइन क्लासेज चलाकर बच्चों को प्रशिक्षित कर रही हैं। अब उनका यह इंस्टीट्यूट आफ लाईन प्रशिक्षण देगा। इंस्टीट्यूट की संचालिका ज्योति थापा ने बताया कि उनके इस संस्थान में कथक, बॉलीवुड जुम्बा, गायन, तबला, हारमोनियम तथा गिटार सिखाया जायेगा।

कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी के अलावा सौरभ जोशी, एसबी राना, एससी जोशी, एस कुमार, पूरन चन्द्र तिवारी, दयाकृष्ण काण्डपाल, जंग बहागुर थापा, बसंत थापा, रेवती बिष्ट, इन्द्रा थापा, रवि थापा, अजय मित्र सिंह बिष्ट, मुकेश बैष्णव, शुभांगिनी भोज, सत्य प्रकाश थापा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments