अतिवृष्टि से रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचने के कारण जहां मरम्मत कार्य शुरू हो गया है, वहीं रोडवेज बस रूट में भी परिवर्तन कर दिया गया है। लालकुआं-रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट के मध्य ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलने के कारण अब वाहनों को पंतनगर होते हुए हल्द्वानी आना पड़ेगा। रूद्रपुर होते हुए हल्द्वानी आने वालों के लिए रूट परिवर्तित हो गया है।
वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी उत्तराखंड परिवहन निगम, रूद्रपुर ने जारी सूचना में बताया है कि आज बृहस्पतिवार 21 अक्टूबर रात 8 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक हल्द्वानी मार्ग पर संचालित होने वाली बसें वाया लालकुआं फूलबाग होते हुए हल्द्वानी आना—जाना करेंगी। अएतव अब रोडवेज ने दिल्ली व अन्य स्थानों से आने वाली बसों के किराया में भी बदलाव किया है, प्रति व्यक्ति किराया इस प्रकार है —
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।