HomeBreaking NewsCyclone Mocha : कहीं आग उगल रहा आसमान, तो कहीं बेमौसम की...

Cyclone Mocha : कहीं आग उगल रहा आसमान, तो कहीं बेमौसम की बारिश

ADVERTISEMENTS

Cyclone Mocha effect on Weather : इन दिनों मोचा चक्रवाती तूफान ने देश के कई हिस्सों में हलचल मचा दी है। हालत यह है कि कुछ राज्यों में जहां लोग प्री मॉनसून की बारिश का लुफ्त उठा रहे हैं। वहीं, कई राज्यों में लू का प्रकोप दिखाई दे रहा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मौसम विभाग से जारी अपडेट के अनुसार मोचा तूफान (Cyclone Mocha) का असर आगे भी देखने को मिलेगा। पूर्व भारत में गर्मी और बढ़ेगी। बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों में कल 12 मई को लू के थपेड़े देखने को मिलेंगे। पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में भी जबरदस्त गर्मी पड़ेगी।

नई दिल्ली सहित यदि पूरे देश के विभिन्न राज्यों की यदि बात करें तो चक्रवाती तूफान मोचा (Mocha Cyclone) ने मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया है। कहीं प्री मॉनसून बारिश (Pre-Monsoon Rain) ने मौसम में ठंड बढ़ा दी है। वहीं, कई राज्यों में लू का प्रकोप (Heatwaves conditions) देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुचार मोचा तूफान ने मौसम की सामान्य गतिविधियों को बदल कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में प्री—मॉनसून बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बीते 10 दिनों में यहां 121.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पूरे माह तक यहां मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

इधर G P Sharma, President, Metrology and Climate Change, Skymet के अनुसार बेंगलुरु में मोचा तूफान ने बारिश को बढ़ाने का काम किया है। इसकी वजह से हवाओं का पैटर्न बदला है।

वहीं Dr Roxy Mathew Kaul, Climate Scientist, Indian Institute of Tropical Meteorology ने भी अपनी बात कही है। उनके अनुसार इस समय समुद्र की सतह गर्म है। अधिक गर्मी और नमी की वजह से साइक्लोन को ताकत मिल रही है। इस साइक्लोन की अवधि काफी लंबी रह सकती है।

दिखाई देगा मोचा का खतरनाक रूप, हवा की रफ्तार होगी 130 KMPH

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान मोचा आज गुरुवार को चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इस वजह से अंडमान द्वीप समूह सहित देश के कई अलग-अलग तटीय राज्यों में भारी से बारिश होगी। तूफानी हवाएं जनजीवन प्रभावित करेंगी।

आईएमडी ने जानकारी दी है कि कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ में बदल गया है। आज आधी रात को मोचा एक भयानक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है।

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में अगले दो रोज मौसम साफ रहेगा। जिससे चारधाम यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों को काफी राहत मिल गई है। आज यहां मैदानी व पहाड़ी इलाकों में धूप खिली है। मौसम का पूर्वानुमान बता रहा है कि 12 मई तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 14 मई व 15 मई 2023 को बारिश की संभावना जताई गई है।

नीचे देखें उत्तराखंड में मौसम के पूर्वानुमान का पीडीएफ —

सहायक लेखाकार के रिक्त पद पर संशोधित विज्ञप्ति जारी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments