HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज: काफलीगैर के व्यक्ति के खाते से साइबर ठग ने निकाले...

बागेश्वर न्यूज: काफलीगैर के व्यक्ति के खाते से साइबर ठग ने निकाले पचास हजार

बागेश्वर। जिले के काफलीगैर क्षेत्र में साइबर ठगोें ने एक व्यक्ति के खाते से पचास हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने उससे उसका साझीदार बन कर संपर्क किया और बताया कि उसके खाते में कहीं से रुपये आने हैं लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह नहीं हो पा रहा है। इसलिए यदि वह उसे अपना पेटीएम नंबर दे दे तो वह रुपये उसके अकाउंट में डलवा देगा। मल्लाकोट निवासी पीड़ित पान सिंह का कहना है कि ठग ने उसके खाते से दो बार बीस बीस हजार निकाले और एक बार दस हजार रुपये की रकम निकाल ली। पान सिंह का कहना है कि जब फोन पर उसने ठग को रुपये जाने की बात बताई तो उसने कहा कि वह उसके रुपये वापस कर देगा इस चक्कर में पान सिंह 16 तारीख से आज तक पुलिस के पास नहीं जा सका। उसने बागेश्वर कोतवाली में अपने साथ हुई इगी की तहरीर सोंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments