HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: साइबर ठग ने उड़ाए 50 हजार, साइबर सेल ने दिलाए वापस

Bageshwar: साइबर ठग ने उड़ाए 50 हजार, साइबर सेल ने दिलाए वापस


सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते पर धनराशि वापस करा दी है। जिसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली है। उन्होंने पुलिस के कार्य की सराहना की है। वहीं, एसपी ने साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों को जागरूक रहने को कहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम बढ़ा है। आनलाइन धोखाधड़़ी आदि अपराधों पर रोक लगाई जा रही है। जिसके लिए साइबर सैल गठित की है। उसे त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन अंकित कंडारी सैल का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी हरीश राम पुत्र जोगा राम ने दूरभाष पर सूचना दी। बताया कि गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति की काल आई। वह बैंक कर्मचारी बता रहा था। भरोसे में आकर उसे बैंक खाता और ओटीपी आदि बता दी। उनके खाते से 50,000 रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम सैल ने त्वरित अग्रिम तकनीकी जानकारी ज्ञात की। पीड़ित की धनराशि उसके खाते में रिफंड करा दी है। टीम में निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक कुंदन रौतेला, आरक्षी चंदन कोहली, इमरान खान आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments