HomeBreaking Newsउत्तराखंड में इन 10 भाजपा विधायकों के कटे टिकट, इनको मिला मौका

उत्तराखंड में इन 10 भाजपा विधायकों के कटे टिकट, इनको मिला मौका

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 14 फरवरी को मतदान होना है, टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। भाजपा ने 70 सीटों में से 59 पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। लेकिन भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर से जुझते 10 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। वहीं कहीं ऐसी सीट भी थी जिनमें लग रहा था कि टिकट काटे जाएंगे लेकिन टिकट काटे नहीं गए इनमें सबसे पहले सीट राजपुर, सहसपुर, घनसाली जैसी सीट जहां विधायक की एंटी इनकंबेंसी ज्यादा थी लेकिन फिर भी उन्हें टिकट दे दिया गया वही जानकारों का मानना है कि चकराता जैसी सीट में पार्टी ने मधु चौहान की जगह रामशरण नौटियाल को टिकट देकर कांग्रेस को यह सीट गिफ्ट कर दी है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

ADVERTISEMENTSAd

एक नजर सिटिंग विधायकों का कटा टिकट

भाजपा नेतृत्व ने पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूरी की पुत्री और यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी का टिकट काट दिया गया है। तो वहीं भाजपा ने रेणु बिष्ट को यमकेश्वर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का टिकट भी काट दिया है और उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी को खानपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने थराली सुरक्षित सीट से विधायक मुन्नी देवी का टिकट काटकर भोपाल राम टम्टा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पौड़ी सुरक्षित सीट से मुकेश कोली का टिकट काटकर राज कुमार पोरी को टिकट दिया गया है।

गंगोलीहाट सुरक्षित सीट से मीना गंगोला का टिकट काटकर फकीर राम टम्टा को टिकट दिया गया है।

नैनीताल विधानसभा : भाजपा ने सरिता आर्य पर खेला दांव, जानिए कुछ खास बात…

कर्णप्रयाग से विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी का टिकट काटकर अनिल नौटियाल को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने कपकोट से विधायक और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल का टिकट काटकर सुरेश गरिया को टिकट दिया है।

द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी का टिकट काट दिया गया है और अनिल साही को मौका दिया गया है।

अल्मोड़ा से विधायक और डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट काट दिया गया है। यहाँ से कैलाश शर्मा को टिकट दिया गया है।

काशीपुर से विधायक हरभजन सिंह चीमा का टिकट काटकर उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया गया है।

उत्तराखंड भाजपा ने पहली लिस्ट में 6 महिलाओं पर खेला दाव, जानें किस विधानसभा से कौन है महिला प्रत्याशी

जबकि भाजपा ने पुरोला में उलटफेर करते हुए कांग्रेस छोड़कर गए राजकुमार को टिकट न देकर टिकट बंटवारे के दिन भाजपा में घर वापसी करने वाले दुर्गेश्वर लाल को टिकट दे दिया है। वहीं गंगोत्री से पूर्व विधायक दिवंगत गोपाल रावत की पत्नी की बजाय सुरेश चौहान को टिकट दिया है।

तो वहीं भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक रहे प्रीतम सिंह पंवार को धनौल्टी से भाजपा ने मैदान में उतारा है। चकराता में इस बार मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान को एक परिवार एक टिकट फ़ॉर्मूले के तहत टिकट न देकर सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को टिकट दिया गया है। देहरादून कैंट से दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया गया है। भीमताल से भाजपा ने निर्दलीय विधायक रहे राम सिंह कैड़ा को टिकट दिया है।

जबकि नैनीताल से दो दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य को टिकट दिया गया है।

उत्तराखंड : Final Ist List भाजपा चुनाव लिस्ट की आधिकारिक घोषणा – 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments