श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर स्वयं को गोली मारकर शनिवार तड़के आत्महत्या कर ली।
ADVERTISEMENTS
अधिकारियों ने आज यहां कि 11 और 12 अगस्त की दरमियानी रात करीब एक बजकर 55 मिनट पर अवंतीपोरा में सेल चेरसू के पास गोलियों की आवाज सुनी गई। मौके पर सीआरपीएफ का जवान खून से लथपथ मृत पाया गया।
उन्होंने कहा, “मौके पर मुआयना करने के बाद 112 बीएन सीआरपीएफ का जवान सीटी/सिपाही अजय कुमार खून से लथपथ मृत पाया गया।” उन्होंने कहा कि चिकित्सीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “हालांकि मौत का स्पष्ट कारण आत्महत्या है।
कांस्टेबल अजय कुमार पुत्र राजिंदर रॉय निवासी ग्राम ढेगाडीह झारखंड एफ 112/बीएन सीआरपीएफ में तैनात था।