चंपावत के नए जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने लिया चार्ज

चंपावत समाचार | जिलाधिकारी नवनीत पांडेय (District Magistrate Navneet Pandey) ने आज शुक्रवार को जनपद चंपावत के 23वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया…

चंपावत के नए जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने लिया चार्ज

चंपावत समाचार | जिलाधिकारी नवनीत पांडेय (District Magistrate Navneet Pandey) ने आज शुक्रवार को जनपद चंपावत के 23वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया कर लिया है।

नवनीत पांडेय 2015 बैच के आईएएस अधिकारी

नवांगतुक जिलाधिकारी नवनीत पांडेय 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कई जिलों में उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य पदों एवं शासन में सेवाए दी हैं। वह शासन में अपर सचिव शहरी विकास, अपर सचिव मुख्यमंत्री, निदेशक शहरी विकास सहित अन्य पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने कोषागार का किया निरीक्षण

नवांगतुक जिलाधिकारी पांडेय (IAS Navneet Pandey) ने सर्वप्रथम जिलाधिकारी चंपावत के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कोषागार द्वितालक का निरीक्षण किया। कोषागार निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त पंजिकाओं स्टांप, निर्वाचन संबंधी विभिन्न सामग्री आवश्यक दस्तावेजों का सूची के साथ मिलान व निरीक्षण किया।

अधिकारियों से ली विकास कार्यों की जानकारी

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों से जनपद के विकास कार्यों आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने वर्तमान में चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत किए जा रहे कार्यक्रमों पंच प्रण प्रतिज्ञा, वृक्षा रोपण, हर घर झंडा आदि कार्यक्रमों की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी से ली तथा उन्होंने विभिन्न जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों आदि से इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग देने की अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत ने बताया कि जनपद के सभी 313 ग्राम पंचायतों सहित कुल 367 गांवों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और प्रत्येक गांव से कलश में मिट्टी एकत्रित कर विकासखंड मुख्यालय फिर जनपद मुख्यालय लाई जाएगी फिर उसे एकत्रित कर एक कलश में मिट्टी को दिल्ली पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन सहभागिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक गांव में अमृत वाटिका बनाने के साथ ही वीर शहीदों, सपूतों के सिलापट भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तर पर जिला विकास अधिकारी को तथा ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित ग्राम प्रधान को नोडल बनाया गया है।

इसके उपरांत जिलाधिकारी (Champawat DM Navneet Pandey) ने जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर पटल सहायकों से आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। इससे पूर्व जनपद आगमन पर जिलाधिकारी को कलक्ट्रेट में पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

नवांगतुक जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत

इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, बाराकोट विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केएस बृजवाल, उप जिलाधिकारी सदर रिंकु बिष्ट सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों, कार्मिकों ने नवांगतुक जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की भी समस्याएं सुनी।

जिला कार्यालय एवं कोषागार निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय, गीता गौतम, डीडीएमओ मनोज पांडेयय सहित जिला कार्यालय के विभिन्न पटल प्रभारी व सहायक आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय राजमार्ग 09 का किया स्थलीय निरीक्षण

इससे पूर्व नवांगतुक जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 09 का टनकपुर से चंपावत तक स्थलीय निरीक्षण भी किया। तथा साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों व जहां-जहां पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है उनके निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रसिद्ध गौरल देवता, गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर जिले के सुख शांति एवं विकास की कामना की।

अल्मोड़ा पुलिस विभाग से इन 02 को मिलेगा सम्मान, जानिए इनके विशिष्ट कार्य Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *