National

महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत सभी शिव मंदिरों में भीड़; महाकाल मंदिर 44 घंटे, काशी विश्वनाथ 69 घंटे खुला रहेगा

नई दिल्ली | देशभर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर (महाकाल मंदिर) के पट मंगलवार रात 2:30 बजे खुले। सुबह 4 बजे मंगला आरती की गई। अगले 44 घंटे तक भक्त बिना अनुमति के भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।

महाशिवरात्रि को देखते हुए आज मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। पूरे मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया, वहीं श्री महाकाल का भी महाशिवरात्रि को देखे हुए विलक्षण श्रृंगार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के तड़के दर्शनों के लिए कल रात से ही जुटना शुरु हो गए थे। मंदिर दर्शन प्रारंभ होने के बाद से भी लगातार श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बड़ी संख्या में लोग श्री महाकाल महालोक भी पहुंच रहे हैं।

Shri Mahakaleshwar Ujjain
Shri Mahakaleshwar Ujjain

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मंगला आरती के बाद सुबह 3:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए लगातार 69 घंटे के लिए खोला गया है। चारों पहर की आरती के दौरान भी श्री काशी विश्वनाथ महादेव का झांकी दर्शन चलता रहेगा। सप्तऋषि और श्रृंगार आरती नहीं होगी।

गुजरात में प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव मंदिर आज सुबह 4 बजे से लगातार 42 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला है। वहीं झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में 2 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यहां सुबह से भी भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग सेंटर पर महाशिवरात्रि को लेकर खास तैयारी की गई है। यहां शाम को भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल होंगे।

नागा साधुओं ने शिवरात्रि पर पेशवाई निकाली, नाचते-गाते हुए वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे।

काशी में 10 हजार नागा गदा-तलवार लहराते निकले; बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार

हाथ में गदा-त्रिशूल। हाथी-घोड़े की सवारी। शरीर पर भस्म और फूलों की माला। हर-हर महादेव का उद्घोष। काशी में कुछ इस अंदाज में 7 शैव अखाड़ों के करीब 10 हजार से ज्यादा नागा साधु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। नागा साधुओं के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के रास्ते की बैरिकेडिंग की गई है। लाखों की संख्या में भक्त नागा संतों का आशीर्वाद लेने के लिए रात से ही सड़क किनारे खड़े हुए हैं। सबसे पहले जूना अखाड़े के नागा संन्यासी मंदिर पहुंचे। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि भी उनके साथ रहे। नागा साधुओं की पेशवाई में गाड़ियां, ढोल-नगाड़े और अस्त्र-शस्त्र के साथ करतब दिखाते हुए साधु शामिल रहे।

आधी रात से ही करीब 2 लाख भक्त 3km लंबी कतार में लगे हैं। सुबह से अब तक 2.37 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं। तड़के 2:15 बजे बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती हुई। उनका दूल्हे की तरह श्रृंगार किया गया। मंगला आरती के दौरान प्रवेश रोकने पर श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। श्रद्धालुओं को समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए।

महाकुंभ- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन का आखिरी दिन

महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। पिछले 44 दिन में 65 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी महाकुंभ जाने का वीडियो शेयर किया। आज सुबह 10 बजे तक 81.09 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यानी, कुल आंकड़ा 66 से 67 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

mahakuimbh 2

संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं। महाकुंभ में आखिरी स्नान को देखते हुए प्रयागराज शहर में 25 फरवरी की शाम से वाहनों की नो-एंट्री कर दी गई है। मेले के अंदर भी वाहन नहीं चल रहे हैं। रात से ही संगम जाने वाले रास्तों पर भारी भीड़ है। संगम घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं से घाट खाली कराए जा रहे हैं, ताकि वहां भीड़ न उमड़े। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माझी लातेहार (झारखंड) में सड़क हादसे में घायल हो गईं। उनके बेटे-बहू और ड्राइवर को भी चोटें आईं। परिवार महाकुंभ से लौट रहा था।

https://twitter.com/MahaaKumbh/status/1894651625874076079

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती