Almora : सुप्रसिद्ध क्रिकेट कोच लियाकत अली खान की माता का निधन, शोक जताया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा के जाने—माने​ क्रिकेट कोच, हॉकी संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष व सांई निष्काम सेवा समिति के सदस्य लियाकत अली खान की मां…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के जाने—माने​ क्रिकेट कोच, हॉकी संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष व सांई निष्काम सेवा समिति के सदस्य लियाकत अली खान की मां गुलजार बेगम का 80 साल की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

यहां हुई एक शोक सभा में शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की गई। मनोज सनवाल की अध्यक्षता व गिरीश धवन के संचालन में हुई शोक सभा में संदीप गुप्ता, कस्तूरी लाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, भुवन तिवारी, साबिर अंसारी, दिपेश जोशी शामिल थे। इधर महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट के कोच लियाकत अली खान की माता के निधन पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, दीप सिंह डांगी, त्रिलोचन जोशी, विनीत बिष्ट, राहुल बोहरा, श्याम भट्ट, दिनेश पंत, पंकज टम्टा, गणेश साही, पंकज बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र बोरा, रज्जन गुरूरानी आदि समस्त खेल प्रेमियों ने भी गहरा दु:ख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *