सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां कोरोना संक्रमण का दौर कम होने लगा है। आज यहां 04 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें 01 द्वाराहाट से है तथा 03 अल्मोड़ा लोकल के हैं। कोरोना संक्रमित मिलने वाले लोगों में पोखरखाली, डोबानौला और विवेकानन्द पुरी से हैं। ज्ञात रहे कि गत दिवस भी केवल 04 कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जबकि शनिवार को 27 केस आने से कुछ चिंता बढ़ गई थी। ज्ञात रहे कि आज की तारीख तक यहां कोरोना का रिकार्ड 1812 पहुंच चुका है। एक्टिव केसों की संख्या 109 हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


