सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी किशन चंद्र पटवा की धर्म पत्नी श्रीमती रानी पटवा का ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है, वह 60 वर्ष की थीं। सुबह वह वॉक पर घर से निकली थीं कि अचानक रास्ते में स्वास्थ खराब गया और बाद में हृदयघात से उनका निधन हो गया। किशन चंद्र पटवा की पुशा राम मोती राम जी नाम से प्रतिष्ठान चौक बाजार में है और बहुत पुरानी फर्म है। रानी पटवा के पार्थिव शरीर को कल मंगलवार प्रातः 9 बजे उनके निवास स्थान तल्ला दन्या से विश्वनाथ घाट को ले जाया जाएगा। व्यापार मंडल परिवार ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। शोक जताने वालों में व्यापारी किशन गुरूरानी, सूरज साह, मनोज अरोड़ा, मनोज पटवा, राजीव अग्रवाल, अंकित देवल, राम अवतार, आरके वोहरा, रमन वोहरा, अंकित चावला, भैरव गोस्वामी, दिनेश गोयल, अभय साह, मनीष जोशी, ललित कार्की, दीप साह, दीप जोशी, मुमताज कश्मीरी, नौशाद लाल, अमन अंसारी, अतुल साह, मोनू साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, अनीता रावत, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन आदि शामिल रहे।


