HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : हुक्का क्लब गली के कोरोना वॉरियर पर्यावरण मित्र बंटी सम्मानित

अल्मोड़ा : हुक्का क्लब गली के कोरोना वॉरियर पर्यावरण मित्र बंटी सम्मानित

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के इस भीषण संकट में सफाई कर्मचारी कोरोना वॉरियर की एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। मोहल्लों को स्वच्छ रखने में इनका बहुत बड़ा योगदान है। पालिका क्षेत्र में रोजाना साफ—सफाई के लिए आने वाले इन पर्यावरण मित्रों को अब अनेक स्थानों पर सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में यहां आज हुक्का क्लब गली के सफाई कर्मचारी पर्यावरण मित्र घनश्याम उर्फ बंटी को आज पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केवल सती के आवास पर मोहल्ले के निवासियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें ग्लब्ज और मॉस्क भी दिया और नगद धनराशि भी भेंट की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस कोराना वाइरस की इस महामारी में भी नगर के सफाई कर्मचारी पर्यावरण मित्र घनश्याम उर्फ बंटी मोहल्ले को स्वच्छ रखने के लिए बहुत मेहनत से कार्य करते हैं। अल्मोडा नगर के सभी सफाई कर्मचारी पर्यावरण मित्र सम्मान पाने के हकदार हैं। सम्मानित करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती, पुष्पा सती, राधिका साह, आरती साह, दीपा बिष्ट, संध्या जोशी, संजय वर्मा, ऋतु वर्मा, प्रमोद शर्मा आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments