उत्तराखंड में कोरोना : ऋषिकेश एम्स के 2 डॉक्टरों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
देहरादून। आज प्रदेश में कोरोना के 29 नए मामले सामने आये है जबकि 48 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 513 पहुंच गई है।
ADVERTISEMENTS
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज चमोली में 1 देहरादून में 5 हरिद्वार में 4 पिथौरागढ़ में 5 उत्तरकाशी में 1 उधम सिंह नगर में 4 पौड़ी गढ़वाल में 1 बागेश्वर में 2 टिहरी गढ़वाल में 1 रुद्रप्रयाग में 5 अल्मोड़ा में 0 नैनीताल में 0 चंपावत में 0
राज्य में अबतक कोरोना के आंकड़ों की कुल संख्या 342336 पहुंच गई है जिसमें से 328419 मरीजों ने जंग जीत ली हैं, 6037 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं, 7367 संक्रमित की मौत हो चुकी है।