देहरादून। आज प्रदेश में कोरोना के 19 नए मामले सामने आये है जबकि 24 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 396 पहुंच गई है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 6 उधम सिंह नगर में 6 चमोली में 2 हरिद्वार में 1 पिथौरागढ़ में 1 बागेश्वर में 1 उत्तरकाशी में 1 अल्मोड़ा में 1 रुद्रप्रयाग में 0 नैनीताल में 0 चंपावत में 0 पौड़ी गढ़वाल में 0 टिहरी गढ़वाल में 0
राज्य में अबतक कोरोना के आंकड़ों की कुल संख्या 342572 पहुंच गई है जिसमें से 328759 मरीजों ने जंग जीत ली हैं, 6047 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं, 7370 संक्रमित की मौत हो चुकी है।