HomeBreaking Newsआहिस्ता से फिर पांव पसार रहा कोरोना, 07 की रिपोर्ट आई कोरोना...

आहिस्ता से फिर पांव पसार रहा कोरोना, 07 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

  • आज पूरे बाजार में होगी सैंपलिंग

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरपानी

ADVERTISEMENTS

आहिस्ते से कोरोना संक्रमण एक बार फिर लोगों को अपनी ​गिरफ्त में लेने लगा है। यहां गरमपानी बाजार में कोरोना के 07 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। टीम आज मंगलवार को पूरे बाजार क्षेत्र की सैंपलिंग करेगी।

उल्लेखनीय है कि संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही गिरावट के बाद से आम जनता हद दर्जे की लापरवाही बरतने लगी है। जिससे पुन: कोरोना संक्रमण फैलने के हालात पैदा हो रहे हैं। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी तरह खत्म कर दिया है। भीड़—भाड़ वाले इलाकों में बगैर मास्क पहने लोग आराम से घूमने लगे हैं, सैनिटाइजर का प्रयोग भी अमूमन लोग अब नहीं कर रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश पंत ने बताया कि 07 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें से 01 को सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया है। 02 लोगों को कोविड केयर सेंटर सेंटर गरमपानी तथा 04 को होम आइसोलेटेड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज पूरे गरमपानी बाजार में सैंपलिंग की जायेगा। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। बताया गया है कि अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट में 05 लोग संक्रमित मिले थे। संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों की भी जांच की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments