HomeUttarakhandAlmoraAlmora : एनएसयूआई जिलाध्यक्ष साथी संग गिरफ्तार, मारपीट का आरोप

Almora : एनएसयूआई जिलाध्यक्ष साथी संग गिरफ्तार, मारपीट का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS

ब्लॉक प्रमुख भैसियाछाना के पति के साथ एनएसयूआई जिलाध्यक्ष का हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि एनएसयूआई नेता ने साथियों के साथ मिलकर उनके वाहन में तोड़फोड़ और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस सिरमोली बाड़ीछीना (धौलादेवी ब्लॉक) निवासी ब्लाक खुशबू पांडे के पति दीपक चंद्र पांडे अपने दो अन्य साथियों के साथ हल्द्वानी से लौट रहे थे। चौघानपाटा के निकट एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा व उसके साथी विक्रम सिंह और अन्य का दीपक पांडे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद यह विवाद बढ़ते—बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया। दीपक पांडे की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिसमें बताया गया है कि विक्रम और उसके साथियों ने उसके व उसके साथियों के साथ मारपीट की। जिससे वह काफी चोटिल हो गये। फिर जान के भय से वह अपनी कार लेकर आगे निकल गये। उनका आरोप है कि पवन ने अपनी कार संख्या यूके 01बी 1888 से जबकि उसके साथियों ने दिल्ली नंबर की गाड़ी से उनका पीछा किया। एनटीडी क्षेत्र में घेराबंदी कर प्रमुख पति व उसके दोस्तों पर करीब दस लोगों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

दीपक पांडे के मुताबिक डंडे से गला घोट जान से मारने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पवन अपनी कार से तमंचा लाया और बट से उसकी कार संख्या कार यूके 07बीजे 3747 में भी तोड़फोड़ की गई। साथ ही कार में रखे एक लाख रूपये व मोबाइल भी साफ कर लिया। कोतवाल अरूण वर्मा के अनुसार पवन मेहरा, विक्रम सिंह समेत उनके कुछ अन्य दोस्तों के खिलाफ धारा-147,148, 323, 307, 504 के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पवन मेहरा व उसके एक साथी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments