बागेश्वर ब्रेकिंग : कांडा तहसील क्षेत्र के कोरोना पाजिटिव ने तोड़ा दम, आज कांडा में हुआ नियमानुसार अंतिम संस्कार

0

बागेश्वर। कोरोना ने बागेश्वर में आज एक और जान ले ली। लगभग बीस दिन पूर्व महाराष्ट्र से लौटे इस चालीस वर्षीय शख्स ने पिथौरागढ़ के एक कोविड केयर सेंटर में दम तोड़ दिया है। आज कांडा में पुलिस—प्रशासन की देखरेख में स्वास्थ्यकर्मियों ने उसका अंतिम संस्कार किया। मिल रही जानकारी के अनुसार कांडा के एक गांव का मूल निवासी यह चालीस वर्षीय व्यक्ति लगभग बीस दिन पूर्व घर वापस लौटा था। ग्राम प्रधान व उसके के परिजनों के अनुसार कुछ दिन बाद ही उसे बुखार की शिकायत होने लगी।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

बताया गया है कि वह लगातार स्वास्थ्य विभाग को फोन करके अपने लिए एंबुलैंस की मांग करता रहा लेकिन एंबुलैंस पहुंची नहीं । अंतत: दो दिन पूर्व वह पिथौरागढ़ के राईआगर पहुंचा और वहां अपना कोरोना टेस्ट कराया। इसके बाद वह अपने घर आ गया था। कल उसकी टेस्ट रिपोर्ट आई। इससे पहले कि उसका विधिवत उपचार शुरू होता उसने दम तोड़ दिया। आज पुलिस प्रशासन की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने कोविड 19 के नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

ADVERTISEMENTS