HomeCovid-19पाकिस्तान के लाइव टीवी में बोला मौलाना, ''महिलाओं के छोटे कपड़े पहनने...

पाकिस्तान के लाइव टीवी में बोला मौलाना, ”महिलाओं के छोटे कपड़े पहनने से होता है कोरोना !”

सी.एन.ई. न्यूज।। जहां आज पूरा विश्व कोरोना वायरस के गंभीर खतरों के प्रति जागरूक हो चुका है, वहीं पाकिस्तान के एक जाने—माने मौलाना ने कोरोनो को महिलाओं से जोड़कर एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। दरअसल, यहां मौलाना तारिक जमील ने प्रधानमंत्री इमरान खान की मौजूदगी में एक लाइव टेलीविजन कार्यक्रम में कहा कि हमारे देश की बेटियों के नाचने, छोटे कपड़े पहनने के गलत रास्तों पर चलने से इस तरह की महामारियां फैलती हैं। हैरानी की बात तो यह है कि वहां मौजूद प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी उसे ऐसी टिप्पणी करने के बाद भी नहीं रोका। इधर पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने इस पर मौलाना को फटकार लगाई है। आयोग ने ट्वीट किया कि मौलाना जमील का हालिया बयान बेवजह महिलाओं की गरिमा को कोरोना से जोड़ता है। इस तरह सीधे ऐसी बातें कहना अस्वीकार्य है। सरकारी टेलीविजन पर प्रसारण हो रहे कार्यक्रम में ऐसा कहना समाज में मौजूद कुप्रथाओं को बढ़ावा देगा। मानवाधिकार आयोग के साथ ही महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों ने भी मौलाना के बयान की निंदा की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गौरतलब है कि पाक में पिछले सप्ताह मौलवियों के दबाव के बाद सरकार ने रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दे दी थी। देश में कोरोना वायरस से अब तक करीब 12,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 260 के करीब है। इसके बाद सेना ने व्यवस्था अपने हाथ ले ली थी। पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने घोषणा कर दी है कि देश में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन अपने हाथ में लेगी। इसके बाद से सेना ने पूरे पाकिस्तान में सैनिकों को तैनात कर दिया है और राष्ट्रीय कोर समिति के माध्यम से कोरोनो वायरस के लिए लॉकडाउन का पालन करा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments