HomeBreaking Newsदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 325 लोगों की मौत,...

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 325 लोगों की मौत, 11,502 नए मामले

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस(कोविड 19) के संक्रमण के मामलों का बढ़ना जारी है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 11,502 नये मामले सामने आये हैं जबकि इसी अवधि में 325 और लोगों की मौत हो गयी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,32,424 हो गयी। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 9520 हो गयी।

देश में इस समय कोरोना के 1,53,106 सक्रिय मामले हैं, जबकि इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 1,69,798 है। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3390 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 120 लोगों की मौत हुई है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,958 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3950 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1632 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 50,978 हो गयी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments