HomeBreaking NewsCorona: चंपावत में कोरोना संक्रमित 16 वर्षीय छात्रा की मौत, हड़कंप

Corona: चंपावत में कोरोना संक्रमित 16 वर्षीय छात्रा की मौत, हड़कंप

सीएनई रिपोर्टर। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना पांव पसारने लगा है। चंपावत में जवाहर नवोदय की एक छात्रा की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 साल की यह छात्रा चंपावत से 12 किलोमीटर दूर च्यूराखर्क गांव की रहने वाली थी। छात्रा को पहले आईसीयू में भर्ती किया गया था। जब स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया तो उसे हायर सेंटर रेफर करने तैयारी हो रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।

छात्रा एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव आई थी। सीएमओ डॉक्टर केके अग्रवाल ने मामले की पुष्टि की। इधर कोरोना से एक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। यह छात्रा नवोदय में कक्षा 12 में अध्यनरत थी। वह पंतनगर टूर से गत 28 मार्च को घर लौटी थी। कुछ समय बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई।

नैनीताल : गरमपानी में कोरोना संक्रमित पाये गये लोग

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments