HomeCovid-19कोरोना ने तोड़े सारे रिकार्ड, 24 घंटे में 2.60 लाख से अधिक...

कोरोना ने तोड़े सारे रिकार्ड, 24 घंटे में 2.60 लाख से अधिक संक्रमित, लगभग 1500 लोगों की गई जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर
दिल्ली। कोरोना का देश में अब भयानक रूप देखने में आ रहा है। पिछले 24 घंटे में 2.60 लाख से अधिक मामले आये हैं, जबकि लगभग डेढ़ हजार लोगों की जान कोरोना की वजह से चली गई है। जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 260778 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 1495 लोगों की कोरो मौत हुई है। कुल मिलाकर यह साफ हो चुका है कि कोरोना की यह दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। यह पहले से बहुत ज्यादा घातक है। शनिवार को जिन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए, उनमें महाराष्ट्र (67,123), उत्तर प्रदेश (27,334), दिल्ली (24,375), कर्नाटक (17,489) और छत्तीसगढ़ (16,083) शामिल हैं। बीते दिन देश में आए कुल नए मामलों के 58% से ज्यादा मामले सिर्फ इन्हीं राज्यों में सामने आए। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन इनमें 1.20 लाख का इजाफा हुआ। फिलहाल देश में 17 लाख 93 हजार 976 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिस रफ्तार से एक्टिव केस के आंकड़े में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जो चिंता की बात है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments