HomeUttarakhandAlmoraसमन्वयक उत्तराखंड मुक्त विवि अध्ययन केंद्र ने विद्यार्थियों की करी काउंसलिंग

समन्वयक उत्तराखंड मुक्त विवि अध्ययन केंद्र ने विद्यार्थियों की करी काउंसलिंग

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अध्ययन केन्द्र राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज (अल्मोड़ा) में आज सोमवार को ऑफलाईल काउंसलिंग का आयोजन हुआ। जिसमें समन्वयक डॉ० मंजू चन्द्रा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को Assignment एवं परीक्षा से संबंधित कई विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

काउंसलिंग के दौरान विषय से संबंधित सभी शिक्षकों द्वारा अपन–अपने विषय की भी जानकारी प्रदान की गयी। सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया एवं काउंसलिग के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों के विभिन्न शंकाओं का भी मौके पर ही समाधान किया गया।

राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० आरए सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ० मंजू चन्द्रा, सह समन्वयक डॉ० मनोज कुमार भोज, देवेन्द्र कुमार, जसवीर सिंह, नंदन सिंह एवं प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

डीएम हत्या के आरोपी अपराधी आनंद मोहन की रिहायी क्यों, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments