HomeUttarakhandAlmoraलड़की को लगातार परेशान कर रहा था शोहदा, कोतवाली उठा लाई पुलिस

लड़की को लगातार परेशान कर रहा था शोहदा, कोतवाली उठा लाई पुलिस

⏩ जब-तब पीछा कर भद्दे कमेंट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी

ADVERTISEMENTSAd Ad

⏩ सोशल मीडिया में भी कर रहा था बदनाम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

एक शोहदे ने नगर क्षेत्र में रहने वाली लड़की का घर से निकलना भी दुश्वार कर दिया था। आरोप है कि आते-जाते यह न केवल लड़की का पीछा करता था, बल्कि इसके द्वारा लड़की के साथ बत्तमीजी भी की जा रही थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गत 19 अगस्त, 2022 को एक महिला द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में आकर तहरीर दी कि सौरभ नगरकोटी निवासी जखेटा, एनटीडी अल्मोड़ा काफी समय से उनकी पुत्री को परेशान कर रहा है। साथ ही उसके द्वारा पीछा कर भद्दे कमेंट व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 354(घ)/504/506 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा नोटिस देने के उपरांत भी युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को प्रताड़ित किया जा रहा था। एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को युवती से अभद्रता करने वाले युवक सौरभ नगरकोटी को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा युवती को पीछा कर भद्दे कमेंट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने व सोशल मीडिया पर युवती को प्रताड़ित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments