HomeBreaking Newsनैनीताल : 11वीं मानसून माउंटेन मैराथन, 700 धावकों ने लगाई दौड़

नैनीताल : 11वीं मानसून माउंटेन मैराथन, 700 धावकों ने लगाई दौड़

🏃🏿 कुमाऊं रेजिमेंट रानीखेत के संजय तंवर ने 01 घंटा 22 मिनट 34 सेकेंड में पूरी की 21 किमी दौड़

ADVERTISEMENTSAd Ad

🏃🏿 संजय व एकता ने जीती रन टू लिव चैंपियनशिप

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

नैनीताल में रन टू लीव संस्था द्वारा आयोजित 11वीं मानसून माउंटेन मैराथन में 700 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। मैराथन का बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सिने अभिनेता हेमंत पांडे स्थानीय विधायक सरिता आर्य, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। संजय व एकता ने रन टू लिव चैंपियनशिप जीती।

दो सालों के बाद एक बार फिर से नैनीताल में रन टू लिव संस्था द्वारा 11वीं मानसून माउंटेन मैराथन का आयोजन हुआ। खास बात यह रही कि मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए गुवाहाटी, पुणे, मुंबई, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, केआरसी के जवान, उत्तराखंड पुलिस के जवान, स्कूली छात्रों व स्थानीय लोगों सहित लगभग 700 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई।

प्रतियोगिता का यह रहा परिणाम –

👉 कुमाऊं रेजिमेंट रानीखेत में तैनात संजय तंवर ने एक घंटा 22 मिनट 34 सेकेंड में 21 किमी दौड़ पूरी कर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

👉 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात परवीन बसेडा ने एक घंटा 22 मिनट 54 सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान पाया।

👉 बागपत निवासी धावक शिवा कुंदा ने एक घंटा 25 मिनट 28 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

👉 महिला वर्ग में 21 किमी में एकता ने पहला, मुजफ्फरनगर की अर्पिता सैनी ने दूसरा और स्नेहल बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंतरराष्ट्रीय धावक मनीष रावत ने बढ़ाया हौंसला

कार्यक्रम में धावकों का हौसला बढ़ाने पहुंचे देहरादून निवासी उत्तराखंड पुलिस में तैनात ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय धावक मनीष रावत ने कहा की प्रदेश में प्रतिभाओ की कमी नही है, लेकिन युवाओं को प्लेटफार्म नही मिलने के चलते वे प्रदेश स्तर से आगे तक नही पहुंच पाते हैं, इसलिए समय-समय पर प्रदेश के हर जनपदों में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में अधिकांश युवा नशे की दलदल में फंस रहे हैं। इसलिए युवाओं को नशे से उबारने के लिए सबसे अच्छा माध्यम है। उनको खेलों से जोड़ना होगा। बच्चों को सुबह-शाम कम से कम चार से पांच घंटे ग्राउंड में बिताने होंगे। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के खिलाड़ियों का सपना ओलंपिक तक पहुंचने का नहीं होता था, लेकिन अब युवाओं की सोच बदली है और खिलाड़ी ओलंपिक को अपना सपना मान रहे हैं। इसके लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं।

यह गणमान्य जन रहे मौजूद

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिला अधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक कुमार जोशी, एसडीएम राहुल शाह, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, तहसीलदार नवाजिश खालिक, हरीश तिवारी, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र रावत संगीता आर्य, गुड्डू बिष्ट, हेमंत बिष्ट, वीरू ह्यांकी, भुवन बिष्ट, मनीष जोशी, आलोक साह, भूपाल नयाल, विनोद पंत, बालम मेहरा, मनोज कुमार,अश्विनी साह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments