HomeUttarakhandAlmoraकांस्टेबल सीमा ने दिखाई ईमानदारी, 'गिरदा' को लौटाया गुम हुआ पर्स

कांस्टेबल सीमा ने दिखाई ईमानदारी, ‘गिरदा’ को लौटाया गुम हुआ पर्स

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस की एक महिला कांस्टेबल सीमा सिंह की ईमानदारी और तत्परता की बदौलत एक व्यक्ति का गुम हुआ पर्स उन्हें वापस मिल गया। अपना पर्स उसमें रखी समस्त रकम सुरक्षित पाकर प्राप्तकर्ता गदगद हो गए। उन्होंने तहे दिल से पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

दरअसल, नगर निवासी गिरीश चंद्र साह का पर्स बाजार में कहीं गुम हो गया था। महिला थाने में तैनात कांस्टेबल सीमा सिंह को थाना बाजार में उक्त पर्स मिला। जांच में उन्होंने पाया कि यह पर्स रूपयों से भरा हुआ है।

जिसके बाद महिला कांस्टेबल द्वारा पर्स स्वामी का पता लगाया गया। फिर उन्होंने गिरीश चंद साह निवासी विवेकानंद पुरी, अल्मोड़ा को बुलवाया और पर्स को उनके सुपुर्द कर दिया।

अपना खोया पर्स पूर्ण धनराशि सहित पाकर पर्स स्वामी गिरीश चंद बहुत खुश हुए। जिस पर उन्होंने कांस्टेबल सीमा की भरपूर प्रशंसा की। साथ ही अल्मोड़ा पुलिस का भी आभार व्यक्त किया। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी कई बार अल्मोड़ा पुलिस के जवानों द्वारा लोगों का गुम हुआ सामान उन्हें सुरक्षित लौटाया गया है।

Click To Read 👉अल्लू अर्जन की पुष्पा – 2, धमाकेदार टीजर
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments