सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य के पक्ष कांग्रेसी उतर आए हैं। उन्होंने पुलिस पर जबरन मुकदमा थोपने का आरोप लगाया है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा जल्द वापस लेने की मांग की है। मांगों की अनदेखी करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एसडीएम योगेंद्र सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं का कहा है कि शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने कंट्रीबाइड की प्रधानाचार्च डॉ. आशा तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जो गलत है। डॉ. तिवारी बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनका प्रेक्टिकल करा रहीं थी। इसमें भी कोविड के नियमों का पालन कराया जा रहा था। इसके बाद भी कार्रवाई करना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जिले में इन दिनों शराब की तस्करी हो रही है। इस पर पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। इतना ही नहीं रेता बजकी की तस्करी हो रही है। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द मुकदमा वापस करने की मांग की है। मांग करने वालों में उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन देव, राजा पांडे, धीरज कुमार आदि शामिल थे।
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ेंविधायक चंदन राम दास कोरोना संक्रमित, बागेश्वर अस्पताल से देहरादून हुए रेफर
Uttarakhand Breaking : यहां बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के टीम सहित पहुंचने का हो रहा विरोध
Uttarakhand : दोस्त से हुई अनबन तो फांसी के फंदे पर झूल गई नर्स, मौत









