बागेश्वर: राजभवन घेराव की तैयारी में कांग्रेस; अंकिता भंडारी केस और भर्ती घोटाले पर सरकार को घेरने की रणनीति

0
विभिन्न जनसमस्याओं के खिलाफ हुंकार भरेगी कांग्रेस
विभिन्न जनसमस्याओं के खिलाफ हुंकार भरेगी कांग्रेस

16 फरवरी को राजभवन घेराव

बागेश्वर (सीएनई रिपोर्टर): उत्तराखंड में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बागेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी ने आगामी 16 फरवरी को प्रस्तावित राजभवन घेराव को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


ADVERTISEMENTS

इन मुख्य मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार की विफलताओं पर तीखा प्रहार किया गया। बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस इन गंभीर मुद्दों को लेकर ‘सड़क से सदन तक’ आंदोलन करेगी:

  • अंकिता भंडारी केस: अंकिता भंडारी को अब तक न्याय न मिलना और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार।
  • बेरोजगारी और भर्ती घोटाला: प्रदेश के युवाओं में भर्ती घोटालों को लेकर व्याप्त आक्रोश।
  • महंगाई और भ्रष्टाचार: बेकाबू होती महंगाई और सरकारी स्तर पर फैला भ्रष्टाचार।
  • बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं: जिले और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का चरमराना।
  • किसान और व्यापारी: किसान विरोधी नीतियां, मनरेगा के अस्तित्व पर संकट और व्यापारी वर्ग की समस्याएं।
  • कानून व्यवस्था: ध्वस्त होती कानून व्यवस्था और बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष।

100 से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे देहरादून

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव में बागेश्वर जिले से 100 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में इस प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही, जन-जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस आंदोलन से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

“कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जब तक जनता को न्याय और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।” — अर्जुन भट्ट, जिलाध्यक्ष

रणनीति बैठक में भगवत सिंह डसीला, बलवंत राम आर्य, केवलानंद पांडे, सुरेंद्र सिंह खेतवाल, ईश्वर चंद्र पांडे, महेश चंद्र पंत और बहादुर सिंह बिष्ट समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS