कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ने किया नव ऊर्जा का संचार : एडवोकेट सती

📌 जनता ने नफरत फैलाने वालों को सिखाया सबक सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल…

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती

📌 जनता ने नफरत फैलाने वालों को सिखाया सबक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने कहा कि कर्नाटक राज्य में कांग्रेस पार्टी की जीत ने कांग्रेस पार्टी को नयी संजीवनी दी है। इससे पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक नयी ऊर्जा तथा जश्न मनाने का मौका मिला है।

प्रेस को दिये गये अपने बयान में सती ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने देश में नफ़रत फैलाने वालों को सबक सिखाया है। जिस तरह से गरीब, मजदूर, किसानों ने देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार और समाज में नफ़रत फैलाने वालों के खिलाफ मतदान किया है उसने ही कांग्रेस पार्टी को कर्नाटका में पूर्ण बहुमत प्रदान किया है।

सती ने कहा कि देश का मतदाता अब जाग गया है। भविष्य में होने वाले चुनावों में भी वह इसी तरह मतदान कर कांग्रेस पार्टी को देश में सरकार चलाने की ज़िम्मेदारी प्रदान करेंगे। उन्होंने कर्नाटका के सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *