HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, बोले किसानों पर...

लालकुआं : कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, बोले किसानों पर झूठे मुकदमे वापस ले सरकार

लालकुआं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं द्वारा संयुक्त रूप से आज केंद्र सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को जिस प्रकार पूर्व नियोजित तरीके से फेल करने का प्रयास किया गया और उसके बाद किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं उसके विरोध में आज केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी ने कहा कि जब तक किसानों पर लगे झूठे मुकदमे वापस नहीं होंगे और किसानों के ऊपर थोपे तीन काले कानून को केन्द्र सरकार वापस नहीं लेगी तब तक कांग्रेस सरकार विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी हरेन्द्र सिंह बोरा पीसीसी सदस्य राजेंद्र खनवाल, और पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने भाजपा द्वारा पेश किए गए बजट का विरोध किया। और कहा ये बजट मध्यमवर्गीय जनता के लिए लाभदायक नहीं है यह सिर्फ उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को फायदा दिलाने वाला बजट है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह पूर्व पीसीसी सदस्य हरेंद्र सिंह बोरा, पीसीसी सदस्य राजेंद्र खनवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, पूर्व चेयरमैन राम बाबू मिश्रा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बीना जोशी, मीना कपिल, महामंत्री केदार सिंह दानू, कविराज धामी, महेश कबड़वाल, देवी दत्त पांडे, गुरदयाल सिंह मेहरा, राजेन्द्र चौहान, हरीश भट्ट, मोहन अधिकारी, विमला जोशी, राजपाल, रंजीत गैड़ा, लक्ष्मण धपोला, दीवान कनेरी, हरीश पांडे, लक्ष्मण बिष्ट, गिरधर बम, तपिश बडोला, शिरोमणि जोशी, भगवान मेहरा, हरीश भट्ट, बसंत जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, मुन्ना आर्या, निसार अहमद, सोएब खान सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments