HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : मादा गुलदार का शव मिला, मौके पर पहुंची वन विभाग...

सोमेश्वर : मादा गुलदार का शव मिला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, कराया शवदाह

सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

यहां ग्राम रोदपुर में एक गुलदार मृत अवस्था में मिला। वन विभाग के कार्मिकों ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर उसका दाह कर दिया है। हालांकि यह ज्ञात नही हो सका है कि उसकी मौत किस वजह से हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस ग्रामीणों ने ग्राम सभा रोदुपर कुजरतो में एक गुलदार को मृत अवस्था में देखा और सूचना फोन पर वन रोगा भूपाल सिंह को दी। जिसके बाद वन दरोगा घटनास्थल पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में लिया गया। आज पशु चिकित्साधिकारी सोमेश्वर डॉ. श्वेता यादव तथा पशु चिकित्साधिकारी हवालबाग ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पाया गया कि इस मादा गुलदार की लम्बाई 1.95 मीटर ऊँचाई 0.65 मीटर तथा उम्र लगभग 3 वर्ष है। उसके सभी अंग सुरक्षित पाये गये हैं। आज वन क्षेत्राधिकारी विशन लाल आर्या, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता यादव, पशुचिकित्साधिकारी हवालबाग डॉ. करन गुप्ता, वन दरोगा दीवान सिह बजेटा, वन दरोगा भूपाल सिह मियां, माली नन्दन गिरी व रेंज कार्यालय श्रमिक गोविन्द सिह बोरा की मौजूदगी में मृत गुलदार के शव का दहन किया गया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments