सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम के निधन पर भाजपा के मण्डल कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। शोक व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, मोहन सिंह दोसाद, ललित दोसाद, चन्दन बिष्ट, डा. देवेंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, सुन्दर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, उमेश मेहरा, नरेंद्र मोहन नयाल, नरेन्द्र नेगी, केवलानंद जोशी, राधे जोशी, हरिहर उपाध्याय, ललित उपाध्याय आदि शामिल हैं।