कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की यहां हुई शोक सभा में एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष नृसिंहबाड़ी निवासी आशीष वर्मा की माता जानकी देवी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि आशीष वर्मा की माता का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली थी और गत दिवस विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार हुआ। जहां उनके दोनों पुत्र आशीष वर्मा व दीपक वर्मा ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के लिए हार्दिक संवेदना जाहिर की गई। शोक व्यक्त करने वालों में बीएस मनकोटी, कस्तरी लाल, राघव पंत, ललित मोहन भट्ट, चंदन मेर, गिरीश उप्रेती सहित तमाम कैमिस्ट मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।